{"_id":"6797bdc8ffdc0949bb0961c2","slug":"mobile-ban-in-school-hapur-news-c-306-1-gha1001-112319-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में मोबाइल पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में मोबाइल पर प्रतिबंध
Mon, 27 Jan 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के नक्का कुआं मंदिर के निकट स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवर को हुई प्रबंध समिति की बैठक में कॉलेज परिसर में मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया। वहीं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी रेणुका सिंह ने कहा कि कॉलेज परिसर में शिक्षक और छात्र शिक्षण कार्य के लिए आते हैं। लेकिन,देखा गया है कि कई शिक्षक पढ़ाने के समय में भी मोबाइल फोन पर बातचीत में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में कॉलेज का माहौल बिगड़ने के साथ ही छात्रों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। कॉलेज आने के बाद सभी शिक्षक अपने मोबाइल फोन कार्यालय में जमा कराएंगे। केवल प्रधानाचार्य, कार्यालय लिपिक के पास मोबाइल रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में बाबू को प्रबंधन समिति द्वारा एक मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी आपात स्थिति में शिक्षक अपने परिवार जनों अथवा किसी अन्य व्यक्ति से बात कर सकें। बैठक के दौरान शिक्षकों और प्रधानाचार्य के बीच चल रहे गतिरोध को समाप्त कराने को लेकर भी वार्ता हुई। शिक्षकों के साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मियों की परेशानी सुनी गईं। इस दौरान केके गौड़, अवधेश कुमार शुक्ला, योगेंद्र सिंह, अजीत कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार, सुरभि भट्ट, तेजेंद्र सिंह, दशराथ, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।