फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mob linching

Hapur News: पुलिस पचा गई थी पूरा प्रकरण, सोशल मीडिया से खुली सच्चाई

Tue, 12 Mar 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
mob linching
हापुड़। बझेड़ा खुर्द भीड़ हिंसा के मामले को पुलिस ने लगभग पचा ही लिया था। तहरीर बदलवाकर रोडरेज की घटना बताते हुए अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ मदापुर गांव निवासी समयद्दीन और शद्दीकपुरा गांव निवासी कासिम को लाठी डंडो से पीट रही थी। तीन पुलिसकर्मियों के सामने भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद आरोपियों ने ही दोनों घायलों को पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में घायल समयद्दीन के भाई यासीन से तहरीर ली। अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया था कि समयद्दीन और शद्दीकपुरा गांव निवासी कासिम किसी काम से बाइक से गांव बझेड़ा खुर्द होते हुए धौलाना जा रहे थे। बझेड़ा के समीप उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार ने अपने गांव के लोगों को बुला लिया। लोगों ने कासिम और समयद्दीन की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने कासिम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कासिम को घसीटते हुए ले जाने का फोटो वायरल हुआ, फिर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कासिम जमीन पर पड़ा हुआ तड़प रहा था। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद तत्कालीन पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, कांस्टेबल कन्हैया लाल व अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

---------

परिवार बोला- दोषियों को उनके किए की सजा मिली
पिलखुवा। करीब साढ़े चार साल बाद अदालत के आए फैसले से मृतक कासिम के परिजन संतुष्ट हैं। उन्होंने न्यायालय के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि देश में कानून का राज स्थापित है। दोषियों को उनके किए की सही सजा मिली है। कासिम के भाई सलीम ने बताया कि कोर्ट से इस फैसले से इस प्रकार के अपराध पर लगाम लगेगी। अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचेगा। कासिम के परिवार में उनकी पत्नी नसीम के अलावा चार बेटे महताब, समीर, जुनैद और अरस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed