{"_id":"589f27834f1c1b905237ca70","slug":"mla-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कन्या पाठशाला मतदान केंद्र के पास विधायक को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कन्या पाठशाला मतदान केंद्र के पास विधायक को घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
विधायक को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड पर जैन कन्या इंटर कालेज मे बने मतदान केन्द्र पर वोट करने जाने वाले कई मतदाताओं के नाम सूचियों से गायब थे। इस पर करीब 9 बजे कांग्रेस के विधायक/प्रत्याशी गजराज सिंह वहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेरकर इस समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
गजराज सिंह से शिकायत करने वालों में मौ. यामीन, मौ. जाहिद निवासी मदरसा सादात, शमशुद्दीन निवासी शिवदयालपुरा और हकीमुद्दीन निवासी मजीदपुरा आदि का कहना था कि उन लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म भरे थे।
विज्ञापन
उनके पास फोटो पहचान पत्र हैं, लेकिन मतदाता सूची से उनके नाम गायब हैं। इस पर विधायक ने कहा कि गेट के पास बीएलओ बैठे हैं। आप उनसे शिकायत करें, वही समाधान कर सकते हैं। विधायक के चले जाने के बाद नागरिकों ने कालेज गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन