फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mla and worker matter

Hapur News: देनदारी पर बनी सहमति, बंद कमरे में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Sun, 08 Jun 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 08 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
mla and worker matter
हापुड़। भाजपा के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और भाजपा नेता जयभगवान शर्मा के बीच शनिवार दोपहर बीच चौराहे पर हुई गोली गलौज के मामले में रविवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिलाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मध्यस्थता के बीच दोनों पक्ष आपसी समझौते से रुपये के लेनदेन को राजी हो गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला महामंत्री पुनीत गोयल व अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधायक विजयपाल आढ़ती और जयभगवान शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक में दोनों पक्षों का पक्ष सुना गया। जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनाें के बीच चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच तय धनराशि देने पर विधायक विजयपाल आढ़ती सहमत हो गए। एक पदाधिकारी द्वारा रुपये खुद देने स्वीकार की गई, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


यह था मामला —

गांव सबली में स्थित करीब सात हजार वर्ग मीटर जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे विधायक विजयपाल आढ़ती और भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा पिंटू के बीच तहसील चौपले पर जमकर गाली गलौज हुई थी। जयभगवान शर्मा का आरोप था कि इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए उसने बयाना दिया था। विधायक विजयपाल आढ़ती पर उनका 20 लाख रुपया निकल रहा था, जिसे वह नहीं लौटा रहे हैं। इसको लेकर चौराहे पर हंगामा हुआ था। दोनों पक्षों को कार्यकर्ताओं ने बामुश्किल शांत कराया था। इस दौरान कमीशन लेने के भी आरोप लगे थे। हालांकि विधायक का कहना था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है और जयभगवान शर्मा उनसे गलत रुपये मांग रहे हैं। मामला इतना बढ़ा था कि जयभगवान शर्मा ने विधायक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। जिसे बाद में भाजपा के पदाधिकारियों ने वापस करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-

मेरे बयाने की धनराशि पर विवाद हुआ था। बैठक में रुपये देने की सहमति मिलने पर मामला शांत हो गया है। वह इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। - जय भगवान शर्मा।



कोट -

मैं इस संबंध कुछ नहीं कहूंगा। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने जो समझौता किया है वह मुझे मंजूर है। - विजयपाल आढ़ती, विधायक।




कोट -

विधायक सदर विजयपाल आढ़ती और जयभगवान शर्मा के बीच जो विवाद हो गया था। उसे समाप्त करा दिया गया है। दोनों के बीच संवाद खत्म होने के कारण ऐसा है। शांतिपूर्ण माहौल में दोनों की बातचीत करा दी गई है। जो भी लेनदेन था, उस पर दोनों के बीच सहमति बनवाकर खत्म करा दिया गया है। - नरेश तोमर, जिला अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed