{"_id":"6ab4dfb32dffb13e7b0ad27f","slug":"mizoram-governor-vk-singh-met-family-members-of-late-lajja-rani-garg-in-hapur-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ पहुंचे राज्यपाल वीके सिंह: लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से मिले, संगठन में योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ पहुंचे राज्यपाल वीके सिंह: लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से मिले, संगठन में योगदान को किया याद
Thu, 24 Sep 2026 02:01 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:01 PM IST
सार
मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने हापुड़ पहुंचकर स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने गर्ग के संगठनात्मक योगदान को याद किया और कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन
लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से मिले वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिजोरम के राज्यपाल और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे वीके सिंह बृहस्पतिवार को हापुड़ में गांधी रोड स्थित स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद हाईवे स्थित भाजपा नेता अजीत तोमर के आवास पर पहुंचे।
इस दौरान लज्जा रानी गर्ग के संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत पुरानी और समर्पित कार्यकर्ता व नेत्री थीं। संगठन में उनका बड़ा नाम था। उन्होंने लंबे समय तक संगठन के लिए कार्य किया। उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इसके बाद देश की तरक्की और अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, खुशी होनी चाहिए। देश की प्रगति से जुड़े सवाल पर उन्होंने इसी संक्षिप्त प्रतिक्रिया के साथ अपनी बात रखी। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, निशांत सिसोदिया, पालिकाध्यक्ष विभु बंसल, शिवम शर्मा, सौरभ शर्मा और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।