{"_id":"698cb5ebea359f87610cc277","slug":"missing-girl-and-boy-found-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136997-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पश्चिम बंगाल से लापता किशोरी व युवक पिलखुवा में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पश्चिम बंगाल से लापता किशोरी व युवक पिलखुवा में मिले
Wed, 11 Feb 2026 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। पश्चिम बंगाल के जिला पुरलिया के थाना काशीपुर क्षेत्र से 23 जनवरी को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी और दूसरे समुदाय के 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने पिलखुवा से तलाश कर लिया। दोनों के अलग-अलग धर्म से होने के कारण वहां एक संगठन के लोगों ने हंगामा किया था।
पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी को किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अलग-अलग धर्म के होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए युवक की लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि युवक धौलाना रोड स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य कर रहा था और हाईवे पर पिलर नंबर 15 के पास किराये के मकान में किशोरी के साथ रह रहा था। आईओ उत्तम चटर्जी और सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद सिंह टीम के साथ पिलखुवा पहुंचे। कोतवाली पुलिस के सहयोग से दोनों को मकान से तलाश कर लिया गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस को पूरा सहयोग दिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को संबंधित राज्य ले जाया जा रहा है। वहां दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।