फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   missing car found in garh

Hapur News: गढ़ में लावारिस खड़ी मिली सिकंदराबाद से लूटी कार

Fri, 04 Jul 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 04 Jul 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
missing car found in garh
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद से हथियारों के बल पर लूटी गई ठेकेदार की कार नगर में पुरानी दिल्ली रोड पर जवाहरगंज मंडी के निकट स़ड़क किनारे खड़ी मिली। व्यापार मंडल के अध्यक्ष की सूचना पर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम से कार पुरानी दिल्ली मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी हुई दिखाई दी। पहले तो उन्होंने सोचा कि कार किसी स्थानीय व्यक्ति की है, जो कुछ देर में उसे वहां से ले जाएगा। लेकिन, शुक्रवार को भी कार वहीं खड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

कार के नंबर के आधार पर जांच की गई, तो वह क्वारसी खुर्जा निवासी ठेकेदार सचिन गौतम की निकली। जो सूचना मिलने पर गढ़ पहुंच गए। सचिन ने बताया कि एक जुलाई को सिकंदराबाद में दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे कर लूट ली थी। इस बारे में उन्होंने संबंधित थाने में थाने में तहरीर भी दी थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार मालिक से पूछताछ की गई है। लावारिस कार जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में लूटी गई थी। संबंधित थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed