फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   missing boy dint find

Hapur News: व्यास नदी में गिरे युवक का नहीं मिला सुराग

Tue, 23 Dec 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Dec 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
missing boy dint find
गढ़मुक्तेश्वर। पांच दिन पहले हिमाचल प्रदेश के मनाली में व्यास नदी में गिरे गांव दौताई निवासी नासिर का अभी भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक के परिजन पिछले पांच दिनों से मनाली में उसकी तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव दौताई निवासी यासीन के बेटे नासिर दिल्ली में काम करते है। जो कुछ दिन पहले गांव आए थे। जहां से वह बृहस्पतिवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए चले गए। बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में व्यास नदी के किनारे सेल्फी लेने के दौरान नासिर नदी में गिर गए। हिमाचल प्रदेश की पुलिस व प्रशासन ने उनके पिता व परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद यासीन और उनके परिजन मनाली के लिए रवाना हो गए थे। गांव दौताई निवासी कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने बताया कि नासिर की तलाश में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनडीआरएफ की टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड व गोताखोरों को लगाया हुआ है। वहीं, नासिर के परिजन भी पिछले पांच दिनों ने वहां मौजूद रहकर लगातार तलाश अभियान का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अथक प्रयास के बाद भी नासिर का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed