फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Miscreants looted bike and cash on Highway-9 under elevated

Hapur News: एलिवेटेड के नीचे हाईवे-9 पर बदमाशों ने बाइक और नकदी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted bike and cash on Highway-9 under elevated
पिलखुवा। शनिवार की देररात सशस्त्र चार बदमाशों ने हाईवे- 9 पर लैब संचालक और विज्ञापन प्रकाशन का काम करने वाले युवक से बाइक और नकदी लूटने के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता, जांच करना बता रही है।
विज्ञापन


वैष्णों कॉलोनी निवासी राजू अर्फ रवि ने बताया कि वह विज्ञापन प्रकाशित कराने का काम करता है, उसका खेड़ा गांव निवासी मौसेरा भाई हिमांशु तोमर लैब संचालक है। शनिवार की रात करीब दस बजे दोनों बाइक द्वारा छिजारसी से घर वापस आ रहे थे। हाईवे- 9 पर एलिवेटेड के नीचे पिलर संख्या 20 के पास हिमांशु शौच करने के लिए रुका। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंच चार सशस्त्र बमदाशों ने हाईवे के संपर्क मार्ग पर ले जाकर गोली मारने की धमकी देकर दोनों से 3700 रुपये की नकदी और बाइक लूट ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पीड़ित बाइक लेकर बदमाशों को जाना जिस ओर बता रहे हैं, वहां पर रेलवे फाटक हो जो हमेशा बंद रहता है, किसी भी वाहन के फाटक पर पहुंचने के बाद वह खुलता है। फाटक पर मौजूद कर्मी ने किसी भी बाइक आने से इंकार किया है। लैब संचालक का अपने एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed