फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave from tollplaza worker

Hapur News: सभासद पर टोलकर्मी से अभद्रता का आरोप

Sat, 03 Feb 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
misbehave from tollplaza worker
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक बेनी सिंह राघव ने बताया कि प्लाजा के दोनों तरफ की लेन संख्या 9 इमरजेंसी है, जिस से पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिग्रेड, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा वीआईपी और वीवीआईपी वाहन निकलते हैं। शनिवार दोपहर गाजियाबाद की तरफ से इमरजेंसी लेन पर एक पालिका सभासद कार लेकर पहुंचे। आरोप है कि सभासद ने विधायक का स्टाफ बताते हुए इमरजेंसी लेन खोलने के लिए कहा, लेकिन टोलकर्मी ने विधायक एवं उनके प्रतिनिधि या सुरक्षा कर्मी से फोन पर वार्ता कराने का आग्रह किया। प्रबंधक ने बताया कि इसी बात पर सभासद ने गाली-गलौज और अभद्रता करते कर्मी का मोबाइल लेकर जमीन पर फैंक दिया और कार लेकर भाग गया। प्रबंधक ने बताया कि विधायक को फोन पर मामले की जानकारी दें दी गई है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed