फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave from team

Hapur News: बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम से अभद्रता

Sat, 28 Dec 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 28 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
misbehave from team
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला आदर्शनगर में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ लोगों ने अभद्रता कर दी। अवर अभियंता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अवर अभियंता जितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। उसके अंतर्गत वह टीम के साथ मोहल्ला आदर्शनगर में उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराने के लिए अपील करने के लिए गए थे। वहीं कई बड़े बकायेदारों को कनेक्शन विच्छेदन करने की भी चेतावनी दी गई। जितेंद्रपाल सिंह का कहना है कि इस दौरान दो लोगों ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। वहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि निगम की टीम के साथ नोंकझोक भी हुई।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed