फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Minor can run rickshaws.

बिना लाइसेंस और आईडी के नाबालिग दौड़ा रहे ई रिक्शा

Wed, 22 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 22 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Minor can run rickshaws.
नाबालिग दौड़ा रहे ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

शहर में इन दिनों नाबालिग बिना लाइसेंस और आईडी के ई-रिक्शा दौड़ा रहे है। इनके लिए यातायात नियम भी कोई मायने नहीं रखते। चंद रुपयों के लालच में यह यात्रियों की जान जोखिम में डाल देते है। वहीं, अफसरों को इसकी कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन


जिसके चलते शहर की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इतना ही नहीं शहर में रोजाना लगने वाले जाम की भी एक बड़ी वजह ये ई-रिक्शा हैं। शहर की सड़कों पर इन दिनों नाबालिग चालक बेखौफ होकर सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


जो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी मनमानी से बीच सड़क में ही ई रिक्शा रोककर सवारियां बिठाने और उतारने लगते हैं। तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, बुलंदशहर रोड, पक्का बाग, दिल्ली रोड,
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ तिराहा देवनंदिनी अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर कभी भी इनकी मनमानी देखी जा सकती है। नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के पास न तो कोई आईडी है और न ही ड्राइविंग लाइसेंस है। यह बिना किसी मानक के सवारियं बिठाकर उनकी जान जोखिम में डाल देते हैं।


कई नाबालिग तो बिना रजिस्ट्रेशन के ही शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। शहर में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,

लेकिन अफसरों को इसकी कोई चिंता नहीं है। एआरटीओ प्रशासन एसएस सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed