{"_id":"58fe161e4f1c1b9e65c0c427","slug":"minister-demands-probe-of-delimitation-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने परिसीमन आंकड़ों की जांच मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने परिसीमन आंकड़ों की जांच मांग की
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
परिसीमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव को लेकर कराए गए नगर पालिका परिषद क्षेत्र के परिसीमन और जातिगत आंकड़ों के सर्वे को लेकर आपत्तियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
इस मामले में खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र के परिसीमन को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में लगा है।
विज्ञापन
परिसीमन की अधिसूचना जारी होने के बाद इसके लिए आपत्तियां मांगी गयी हैं। सोमवार को पिलखुवा निवासी हरीश अग्रवाल कलक्ट्रेट पहुंचे और पिलखुवा नगर पालिका परिषद मामले में परिसीमन गलत होने और
विज्ञापन
जातिगत आंकड़े गलत प्रस्तुत करने का आरोप लगाकर कहा कि पिछले 20 वर्षों से नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष पद को आरक्षित किया जा रहा है। गणना के आधार पर अनुसूचित जाति 16.86 प्रतिशत है।
2011 की गणना के अनुसार कोरी जाति को एससी में रखा गया था। जबकि कोरी समाज की आबादी 7.86 प्रतिशत है। उपरोक्त जनगणना में से 7.86 घटाकर अनुसूचित जाति लगभग 9 प्रतिशत है। ऐसे सत्यता पर विचार करते हुए नगर पालिका पिलखुवा की अध्यक्ष पद सीट को सामान्य श्रेणी में रखा जाए।
इस संबंध में हरीश अग्रवाल ने खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री अतुल गर्ग द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भी डीएम को सौंपा। जिसमें पालिका क्षेत्र के परिसीमन और प्रस्तुत जातिगत आंकड़ों की जांच के निर्देेश दिये गए हैं।