फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mining fields are barren womb

खनन से खेतों की कोख हो रही बंजर

Mon, 29 Aug 2016 01:03 AM IST
सीबी त्रिपाठी, हापुड़
सीबी त्रिपाठी, हापुड़ Updated Mon, 29 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mining fields are barren womb
पृथ्वी िदवस - फोटो : महीपाल ‌सिंह

 नियमों को ताक पर रखकर सिंभावली के आसपास चल रहा खनन के खेल से भट्ठा संचालकों समेत खनन माफिया चांदी काट रहे हैं। माफिया किसानों को चंगुल में फंसाकर सोना उगलने वाली उनकी मिट्टी की उर्वरा शक्ति से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन


 फसलों के रूप में सोना उगलने वाली मिट्टी में छह इंच से नीचे वाली परत आते ही पोषक तत्व कम होने से उपजाऊ शक्ति क्षीण होने लगती है, जिससे किसानों को उन्नत पैदावार की बजाए अपनी मेहनत, भूमि का लगान और लागत अपेक्षित स्तर पर वापस मिलना भी चुनौती बन जाता है। हाईवे किनारे भराव के लिए बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं सिंभावली समेत समूचे जनपद में डेढ़ सौ से भी अधिक भट्ठों की चिमनी जहर उगल रही हैं, जिनमें ईंट बनाने के लिए मिट्टी की खपत हो रही है। भट्ठा संचालक  समेत खनन माफिया आमदनी के लालच में अशिक्षित किसानों को अपने जाल में फंसाकर उनके खेतों को ठेके पर ले लेते हैं और फिर शासन स्तर से तय नियमों की धज्जी उड़ाकर मनमाने ढंग में खनन कराने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन की नहीं होती जांच
हाईकोर्ट ने ईंट भट्टे मालिकों को खनन की सीमा तय की है। परंतु इसके बाद भी भट्ठा संचालक मनमानी कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन तो दूर तहसील प्रशासन भी आंखें मूंदकर बैठा हुआ है।

एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि नियमों के विपरीत मिट्टी खनन की जांच कराई जाएगी, जिसमें मनमानी करने वाले भट्टा संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे तो बंजर हो जाएगी भूमि

कृषि विभाग के सहायक प्राविधिक सतीश चंद्र शर्मा का कहना है कि खेतों की मिट्टी में छह इंच तक परत उपजाऊ होती है। इसी में पोषक तत्वों की मात्रा बहुतायत में पाई जाती है। लेकिन भट्ठा संचालक नियमों के विपरीत कई फुट गहराई तक मिट्टी का खनन करा रहे हैं।


उन्नत खेती के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मुरादनगर कृषि अनुसंधान केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ.अरविंद कुमार का कहना है कि खेती वाली भूमि में मनमाने ढंग से मिट्टी खनन होना उन्नत पैदावार के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए जिस भूमि में खनन हो चुका है उसके किसान सबसे पहले मिट्टी की जांच कराकर कम पाए जाने वाले पोषक तत्वों को वैकल्पिक रूप से पूरा करने के बाद ही फसलों की बुआई करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed