{"_id":"67bdddbea287db97c9014c50","slug":"mini-truck-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-112951-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टाइल्स से भरा मिनी ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टाइल्स से भरा मिनी ट्रक पलटा
Tue, 25 Feb 2025 08:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। नए हाईवे पर मंगलवार को टाइल्स से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक घायल हो गया।
चालक रूपेश यादव ने बताया कि वह मिनी ट्रक में दिल्ली से मुरादाबाद के लिए टाइल्स लेकर जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र में नए हाईवे पर हरोड़ा रोड पुल पर अचानक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि मिनी ट्रक का पिछले टायर और बैरिंग टूट गए। जिससे ट्रक हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय यातायात काफी कम था, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस का कहना है कि क्रेन की मदद से मिनी ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।