फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Millions of liters of water spilled due to pipeline burst, waterlogging on the road

Hapur News: पाइपलाइन फटने से बहा लाखों लीटर पानी, सड़क पर हुआ जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Millions of liters of water spilled due to pipeline burst, waterlogging on the road
हापुड़। मोहल्ला शिवपुरी में गणेश मंडप के बाहर बृहस्पतिवार को नगर पालिका की पेयजल लाइन फट गई। इससे लाखों लीटर पेयजल सड़क पर बह गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि मोहल्ले के पीछे की सड़क पर जलभराव तक हो गया। शाम के समय पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन

पालिका की पेयजल लाइन बृहस्पतिवार की दोपहर को अचानक बीच सड़क पर फट गई। करीब ढाई घंटे तक सड़क पर तेज गति से पानी बहता रहा। इस कारण लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार का हादसा न हो। इसलिए पाइपलाइन के आगे एक रेत का भरा कट्टा रख दिया गया। साथ ही पालिका के अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमन गोयल व कुलदीप शर्मा आदि ने बताया कि तेज दबाव के साथ पानी सड़क को फाड़ते हुए बाहर निकला। कुछ ही देर में मोहल्ले के पीछे की गलियां जलमग्न हो गईं। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पाइपलाइन फूटने से आसपास की सड़क भी हल्की धंस गई। करीब ढाई घंटे बाद जाकर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य किया। इसके चलते मोहल्ले की पेयजल आपूर्ति को करीब दो घंटे के लिए बंद भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मौके पर टीम भेजकर पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। कुछ पानी ही सड़क पर बहा था।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed