फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Millions cusecs ravine in panic.

बिजनौर और हरिद्वार से छोड़ा गया लाखों क्यू्सिक पानी, दहशत में खादर

Tue, 02 Aug 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 02 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Millions cusecs ravine in panic.
गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर और हरिद्वार से लाखों क्यूसिक पानी छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने  हो गई है, जिससे खादर के गांवों में दहशत फैल गई है। कई दिनों तक स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में मंगलवार से बढ़ोतरी होने लगी।

विज्ञापन


टापू पर बसा गांव गंगानगर चौतरफा उफनती गंगा की जलधारा से घिर गया है, जिससे गांव का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से पूरी तरह कट गया है और ग्रामीण घरों में कैदी की तरह जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


एसडीएम शमशाद हुसैन और तहसीलदार भगत सिंह का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद बाढ़ आने का कोई खतरा नहीं है, परंतु फिर भी राहत चौकियों को सतर्क कर लेखपाल और राजस्व कर्मियों को गंगा जलस्तर समेत बाढ़ संभावित गांवों की निगरानी करने का जिम्मा सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की शाम 6 बजे बिजनौर से 1.03 लाख 176, सुबह को 95 हजार 106 पानी रिलीज किया गया है, जिसके बुधवार की दोपहर तक ब्रजघाट पहुंचने पर गंगा जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


केंद्रीय जल आयोग के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा और गेज अधिकारी संत कुमार का कहना है कि 24 घंटों के भीतर गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.16 मीटर के निशान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed