Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   meter karmi suspend

Hapur News: रिश्वत लेकर मीटर बदलने वाले कर्मी की सेवा समाप्त, मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 03 Oct 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
meter karmi suspend
हापुड़। रिश्वत लेकर मीटर बदलने के आरोपी संविदाकर्मी को बर्खास्त कर, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इसी कर्मचारी पर कार्रवाई की रिपोर्ट को एसई कार्यालय में दबा लिया गया था, जिसके आरोप में भी अधीक्षण अभियंता को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, ऊर्जा निगम में बाहरी एजेंसी द्वारा रखे गए संविदा कर्मी हिमांशु कुमार का रिश्वत लेकर मीटर एक से दूसरे स्थान पर लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट को संलग्न करते हुए अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार को पत्र भेजा गया था। लेकिन कार्यालय में किसी ने उस पत्र को दबा लिया। रिवैंप के संसाधनों का गलत प्रयोग और संविदा कर्मी पर कार्रवाई न करने के आरोप में अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार को निलंबित किया गया। वहीं, एमडी के आदेश पर संविदा कर्मी हिमांशु कुमार की सेवा समाप्त कर, एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही ऊर्जा निगम में उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन



एसई कार्यालय के दो लिपिकों का स्थानांतरण

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कई साल से जमे लेखाकार राजीव कुमार को प्रशासनिक आधार पर मुरादाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही कार्यकारी अधिकारी यतेंद्र कुमार शर्मा को सहारनपुर से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संविदा कर्मियों पर अधिक विश्वास हो रहा घातक

ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह संविदाकर्मियों के भरोसे हो गए हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों एसडीओ द्वितीय कार्यालय में संविदाकर्मी रईस की सेवा समाप्त हुई साथ ही एसडीओ भी निलंबित किए गए। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भी इसी तरह का माहौल रहा, जिस पर एक अन्य संविदा कर्मी की सेवा समाप्त की गई, साथ ही अधीक्षण अभियंता निलंबित किए गए।



पिछले चार सालों में फर्श पर आ गया निगम

हापुड़ का ऊर्जा निगम पिछले करीब चार सालों में सबसे अधिक बुरे दौर से गुजरा। अधीक्षण अभियंता पद पर आसीन अधिकारी की शिथिलता ने निगम के पूरे सिस्टम को ही बिगाड़ दिया। भ्रष्टाचार के न जाने कितने मामले उनके सामने आए, टेंडर में अनियमितताएं हुई, कर्मचारियों के स्थानांतरण में अनियमितताएं हुई, गलत विद्युत लाइन बनीं, इस तरह के सभी मामले अब सामने आ रहे हैं, जिन पर कार्रवाई हो रही है। तत्कालीन अधीक्षण अभियंता यूके सिंह भी अपनी सेवा के अंतिम दिनों में हापुड़ से निलंबित हुए।


--

सुधीर कुमार को मिला अधीक्षण अभियंता का चार्ज

मेरठ एमडी कार्यालय से सुधीर कुमार को हापुड़ में अधीक्षण अभियंता पद की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता है। निगम की छवि को धूमिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed