फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Message of cleanliness conveyed on Gandhi Jayanti

Hapur News: गांधी जयंती पर दिया स्वच्छता का संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness conveyed on Gandhi Jayanti
इंडस ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।स्रोत:संस्थान
हापुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान दोनों के चित्र व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। कलक्ट्रेट में डीएम कविता मीना समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए का सामूहिक गायन किया। डीएम ने छात्राओं और अध्यापिका को पुरस्कार व मिठाई वितरित की। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता ने देश को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के संदेश को भी वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर से भी निकली रैली
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार सिंह प्रथम के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, इसमें न्यायिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज प्रथम हनी गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में न्यायिक अधिकारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण असगर अली ने कहा कि बच्चों को यौन अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने व जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने की अपील की।

रैली में जैन कन्या इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज और श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया। समापन नगर पालिका परिसर के गेट पर किया गया। वहीं, नगर पालिका में सफाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी व ईओ संजय कुमार मिश्रा ने दिलाई और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रमाण-पत्र दिए गए। जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं में स्वच्छता ही सेवा-श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

इंडस ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।स्रोत:संस्थान

इंडस ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।स्रोत:संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed