{"_id":"6a6a393bfcf78ef7370cba39","slug":"mercury-rose-by-three-degrees-even-after-the-rain-humidity-caused-great-discomfort-hapur-news-c-135-1-hpr1003-145717-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बारिश के बाद भी तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बारिश के बाद भी तीन डिग्री चढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
हापुड़। जिले में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश के बाद उमस और अधिक बढ़ गई, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने के संकेत हैं।
सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर के समय हुई बूंदाबांदी के दौरान कई क्षेत्रों में लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बारिश रुकने के कुछ ही समय बाद उमस बढ़ने लगी। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने और गर्मी से जूझना पड़ा। बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत रहने के कारण उमस का प्रकोप बना रहा। किसानों का मानना है कि हल्की बारिश से फसलों को कुछ लाभ मिल सकता है, लेकिन लगातार बढ़ रही उमस से फसलों में रोगों की आशंका भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। सोमवार तक जिले में हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।