फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Merchants will not sell chinese goods.

व्यापारियों का ऐलान नहीं बेचेंगे चाइनीज सामान

Tue, 04 Oct 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 04 Oct 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Merchants will not sell chinese goods.
चीनी उत्‍पाद - फोटो : demo pic

भारत और पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच चीन के पाकिस्तान का समर्थन में उतरना आम लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने बैठक कर चाइनीज सामान न बेचने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


संघ इसके लिए बाकायदा दूसरे व्यापारियों से भी अपील करने की मुहिम चलाएगा। पाकिस्तान की नापाक हरकतों के जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद देशवासियों में उबाल है।
विज्ञापन


यहां के लोग किसी भी सूरत में पाकिस्तान के सहयोगी चीन को भी सबक सिखाने को आतुर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पक्का बाग में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें जिला महामंत्री टुक्कीराम गर्ग ने कहा कि चीन भारत में अरबों का माल बेचता है। फिर इस धनराशि को चीन को सहायता रूप में देता है। ऐसे में मंडल के सदस्य इस सामान का बहिष्कार करेंगे।


दीपावली पर विशेष रूप से चाइनीज सामान की बिक्री होती है। मंडल द्वारा इसके लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी कि दीपावली पर इस माल की बिक्री न हो।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि चीनी माल का बहिष्कार करते हुए दूसरे व्यापारियों को भी ऐसा करने की अपील की जाएगी। बैठक में मनीष मक्खन, मनीष गर्ग नीटू, विनीत दीवान, देवेंद्र शर्मा लोहे वाले, विपिन पंसारी, अखिलेश गर्ग व करुण कंसल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed