फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Men will wear the bangle, women'll run car.

पुरुष पहनेंगे चूड़ी, महिलाएं चलाएंगी कार

Tue, 01 Dec 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Tue, 01 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
गढ़ ब्लॉक के गांवों में चौथे चरण के तहत 9 दिसंबर को मतदान होना है। इसके तहत ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य हुआ।
विज्ञापन


उनमें कई पुरुषों के हिस्से में चूड़ी का निशान आया है। वहीं कई महिला प्रत्याशियों के हिस्से में कार और कैमरा आया है।

अंगूठा छाप कई अनपढ़ प्रत्याशियों के हिस्से में किताब का निशान आया है तो कई को निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली कन्नी मिली है।

भले ही इस सीजन में गेहूं की बुआई का काम जोरों पर चल रहा है, परंतु प्रत्याशियों के हिस्से में अनाज बरसाता किसान आया है।

निर्वाचन अधिकारी पृथी सिंह और एडीओ सतीश शर्मा का कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रधान चुनाव के लिए 50 निशानों वाली लिस्ट भेजी है, जिसमें से प्रत्याशियों को अंग्रेजी वर्णमाला के आधार पर चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन


करीब 25 हजार की आबादी वाला बहादुरगढ़ गढ़ तहसील क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है, जिसका प्रधान पद इस बार सामान्य महिला श्रेणी में है।

जिस पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से 27 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है और उनमें किसी ने भी अपना पर्चा वापस करना मुनासिब नहीं समझा है।

बता दें कि पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के दौरान भी बहादुरगढ़ से जुड़े जिला पंचायत के वार्ड तीन में कुल 22 दावेदारों ने चुनाव में किस्मत आजमाई थी। जिनमें वोटों के ध्रुवीकरण के चलते सपा के पूर्व जिला महासचिव मो. कामिल खान विजेता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed