{"_id":"694ac2252f8434f6660f98af","slug":"men-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-134598-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
Tue, 23 Dec 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Dec 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। हाईवे 9 पर मंगलवार की देर शाम गंगा पुल पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गंगा पुल की गढ़ से अमरोहा जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने किसी व्यक्ति को टक्कर मार दी है, जो गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस के जरिए तुरंत ही गढ़ सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नही मिला। जिस कारण मृतक की शिनाख्त संभव नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। पुलिस कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।