{"_id":"6aa981c10047ed7ace004806","slug":"memu-train-to-remain-cancelled-from-september-25-to-october-4-passengers-to-face-inconvenience-hapur-news-c-135-1-hpr1003-148395-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक निरस्त रहेगी मेमू ट्रेन, होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक निरस्त रहेगी मेमू ट्रेन, होगी परेशानी
विज्ञापन
हापुड़। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दस दिन तक पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचालित होने वाली मेमू ट्रेन का संचालन दस दिन के लिए निरस्त रहेगा। ऐसे में रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचालित होने वाली मेमू ट्रेन में हापुड़ के साथ ही आसपास के क्षेत्र से लोग गाजियाबाद नौकरी व व्यवसाय करने जाते हैं। मेमू ट्रेन से गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली, कुचेसर रोड, बाबूगढ़, कस्तला कासमाबाद, पिलखुवा रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में रोजाना गाजियाबाद के लिए आवागमन करते हैं।
उत्तर रेलवे के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रेल लाइन व स्लीपर बदलने संबंधी मरम्मत व विकास कार्य के चलते 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक 10 दिन के लिए पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। जिस कारण मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ट्रेन 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। ऐसे में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ेगी साथ ही अन्य ट्रेनों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि गाजियाबाद में ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण मेमू ट्रेन का संचालन दस दिन के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।