{"_id":"6995fde1bb281b19e00bf414","slug":"memu-and-delhi-bareilly-passenger-train-operations-will-resume-from-march-1-hapur-news-c-135-1-hpr1003-137294-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक मार्च से बहाल होगा मेमू और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक मार्च से बहाल होगा मेमू और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
हापुड़। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण एक दिसंबर से निरस्त चल रही मेमू और बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक मार्च से बहाल हो जाएगा। वहीं, काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में भी बढ़ोतरी होने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का संचालन निरस्त करता है। एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक गाजियाबाद से मुरादाबाद और बरेली से दिल्ली की बीच संचालित होने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को दोनों दिशाओं में निरस्त करने का निर्णय लिया था। वहीं, अवध असम और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की गई थी।
निरस्त चल रही दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक मार्च से बहाल हो जाएगा, ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री गाजियाबाद, दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली से लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है अगले माह से सभी निरस्त ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।