फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut s history sheeter Sartaj s body found in a canal

रजवाहे में मिला सरताज का शव: 10 दिन से था लापता, 55 से अधिक दर्ज हैं मामले, पुलिस के सामने ये सवाल

Wed, 15 Oct 2025 05:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Oct 2025 05:51 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार मृतक के चार बच्चे और तीन बेटियां हैं। एक बेटा पिछले वर्ष ही विदेश में नौकरी करने के लिए गया था। सरताज की मौत की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

विज्ञापन
Meerut s history sheeter Sartaj s body found in a canal
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव शरीकपुर के जंगल में स्थित रजवाहे में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र अंतर्गत गांव जिसौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर 46 वर्षीय सरताज अली पुत्र शौकीन के रुप में हुई है। पुलिस अब इस सवाल का जवाब ढूंढने में लगी है कि यह हत्या है, हादसा है या आत्महत्या।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात को गांव शरीकपुर के जंगल में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रजवाहे से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। मंगलवार को मृतक की शिनाख्त आसपास के थाने से की गई तो उसकी शिनाख्त जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र अंतर्गत गांव जिसौरा निवासी सरताज के रुप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने थाने का हिस्ट्रीशीटर है, उस पर करीब 55 से अधिक अलग-अलग अपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज है। मृतक करीब दस दिन पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी के लिए तहरीर दी थी। 

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक के चार बच्चे और तीन बेटियां हैं। एक बेटा पिछले वर्ष ही विदेश में नौकरी करने के लिए गया था। सरताज की मौत की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां परिजन को पुलिस ने शव को सौंप दिया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। जनपद मेरठ पुलिस द्वारा ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed