फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   meerut-khurja train ran with a speed 110km pr hour

Hapur News: मेरठ-खुर्जा के बीच 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

Wed, 03 Apr 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
meerut-khurja train ran with a speed 110km pr hour
हापुड़। मेरठ-खुर्जा के बीच रेलमार्ग पर ट्रैक की स्थिति, सिग्नल सिस्टम में सुधार और फाटक के स्थान पर अंडरपास बनने से ट्रेनों की गति बढ़ गई है। पहले ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरती थी, लेकिन अब 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन


मेरठ-हापुड़-खुर्जा दिशा में खुर्जा-मेरठ पैसेंजर, शटल ट्रेन, नौचंदी और संगम एक्सप्रेस का संचालन होता है। मेरठ से खुर्जा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं, वहीं शटल एक्सप्रेस से भी दिल्ली, गाजियाबाद नौकरी और व्यवसाय करने वाले सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा मुरादाबाद मंडल के विभिन्न रेलमार्गों पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से कार्य चल रहा था। इसमें मेरठ से खुर्जा के बीच 90 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन सुधारने और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए ट्रैक की स्थिति में सुधार, सिग्नल सिस्टम, आईएचई, समपार फाटकों पर ब्रिज का निर्माण के साथ संरक्षा व सुरक्षा उपाय के कार्य किए जा रहे थे। कार्य पूर्ण हो गया है, जिसके बाद अब इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग आदित्य गुप्ता ने बताया कि खुर्जा सिटी से मेरठ सिटी रेलखंड में गाडिय़ों की गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। इससे ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed