फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut, Bulandshahr be a four-lane NH-235.

आठ सौ करोड़ से फोर लेन होगा मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235

Sat, 14 May 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 14 May 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Bulandshahr be a four-lane NH-235.
फोर लेन होगा मेरठ-बुलंदशहर एनएच-235 - फोटो : अमर उजाला

मेरठ बुलंदशहर एनएच-235 का सफर आसान होगा। आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से 62 किमी सड़क फोर लेन होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 मई को इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को एनएच के अधिकारियों के साथ बुलंदशहर रोड पर इमटौरी गांव के पास कार्यक्रम स्थल का चयन किया है। उधर, एनएच के परियोजना निदेशक रविंद्र ने बताया कि 62 किमी की यह सड़क करीब ढाई साल में तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


मेरठ से हापुड़ होते हुए बुलंदशहर 62 किमी का मार्ग काफी संकरा है। इसकी वजह से जगह-जगह जाम लगने से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासतौर पर हापुड़ और गुलावठी से गुजरने वाले भारी वाहनों को काफी दुश्वारी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब इस समस्या से जल्द निजात मिलेगा। एनएच-235 पर आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से मेरठ से बुलंदशहर का मार्ग फोर लेन होगा और डिवाइडर भी बनेगा। साथ ही खरखौदा, कैली, हापुड़-गुलावठी  समेत कई स्थानों पर बाईपास बनेंगे।

इस मार्ग पर पेड़ काटे जाने का कार्य पूरा हो चुका है, अब केवल चौड़ीकरण का कार्य होना है। शनिवार को भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एनएच 235 के  परियोजना निदेशक रविंद्र के साथ बुलंदशहर रोड स्थित गांव इमटौरी पहुंचकर शिलान्यास समारोह स्थल का चयन किया।


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क के फोर लेन होने से हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर के लाखों लोगों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी जोरशोर से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed