{"_id":"6ab1661f3cc4b370c2091061","slug":"measurement-of-18-houses-obstructing-drain-construction-in-chamri-opposition-raised-hapur-news-c-135-1-hpr1005-148763-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चमरी में नाला निर्माण में बाधा बने 18 मकानों की नपाई, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चमरी में नाला निर्माण में बाधा बने 18 मकानों की नपाई, विरोध
विज्ञापन
मोहल्ला चमरी में नाले की नपाई करते नगर पालिका कर्मचारी। संवाद
हापुड़। मोहल्ला चमरी में सड़क और नाले पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई एक बार फिर तेज हो गई है। सोमवार को नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने नाला निर्माण में रुकावट बने 18 मकानों की नपाई की। इस दौरान मकान स्वामियों ने विरोध भी जताया। पालिका अब इन सभी को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा नोटिस देगी, नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर के समय ईओ संजय कुमार मिश्रा और पीडब्ल्यूडी के एई मुकुल नागपाल के नेतृत्व में टीम मोहल्ला चमरी पहुंची। टीम ने बताया कि मोहल्ले में करीब 400 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जाना है, जो पिछले दो साल से अतिक्रमण के कारण अधर में लटका है। इससे बरसात में जलभराव और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
बता दें कि रामलीला मैदान के दूसरे गेट से लेकर चमरी रेलवे फाटक तक सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण होना है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। नाला निर्माण के लिए सड़क की पर्याप्त चौड़ाई जरूरी है, लेकिन पूर्व में कराई गई पैमाइश में सड़क की सीमा में कई मकान बने मिले थे, जिससे सड़क संकरी हो गई और नाला निर्माण में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
120 लोगों को पहले दिए गए थे नोटिस
करीब तीन साल पहले पीडब्ल्यूडी, तहसील और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सड़क की पैमाइश कराई थी। तब अतिक्रमण की जद में आने वाले करीब 120 भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए थे। उस दौरान कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा और बवाल हुआ था। बुलडोजर कार्रवाई के डर से कई लोगों ने खुद ही अपने मकान के आगे का हिस्सा तोड़ लिया था, जबकि कुछ अतिक्रमण पालिका ने बुलडोजर चलाकर हटवाया था। इसके बाद सड़क का निर्माण तो हो गया, लेकिन नाला निर्माण अधूरा रह गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उस समय भी पूरा अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिससे अब फिर से नपाई करनी पड़ रही है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नाले के ऊपर बने सभी 18 मकान स्वामियों को फिर से नोटिस दिया जाएगा। नाले का निर्माण बेहद जरूरी है। यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो पालिका द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।