फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   md office notice two je

Hapur News: एमडी कार्यालय ने तलब किए हापुड़ के दो अवर अभियंता

Fri, 01 Mar 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Mar 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
md office notice two je
हापुड़। मोहल्ला चमरी में महिला उपभोक्ता को कनेक्शन देने में अनियमितता बरतने पर एमडी कार्यालय ने हापुड़ डिवीजन के दो अवर अभियंताओं को तलब किया है। इसमें एक जेई के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। यह मामला फिर से तूल पकड़ रहा है। जिसमें फिर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


चमरी निवासी महिला को कनेक्शन देने के लिए तीन एस्टीमेट बनाए गए थे। टीसी अपलोड करने में अनियमितता हुई। जिस कारण कनेक्शन समय से नहीं मिलने पर उपभोक्ता मंजू शर्मा के आत्मदाह करने की चेतावनी देने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले के संज्ञान पर एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि अनियमितता डिवीजन कार्यालय में अधिकारियों से हुई, निलंबन के विरोध में अवर अभियंताओं ने हड़ताल कर एसई कार्यालय पर धरना दिया। जिस पर अवर अभियंता को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन मामले की जांच एमडी कार्यालय से चल रही है, वहां तैनात अधीक्षण अभियंता ने जेई अरुण कुमार और एक अन्य कर्मचारी समेत दूसरे जेई को तलब किया। अरुण कुमार ने एमडी कार्यालय पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में कुछ अधिकारी भी फंस रहे हैं, ऐसे में जांच पूरी होने पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थाई एसई नहीं मिल सका-

ऊर्जा निगम की ओर से हापुड़ में अधीक्षण अभियंता का पद रिक्त रखा गया है। फिलहाल बुलंदशहर के अधीक्षण अभियंता ही चार्ज देख रहे हैं, स्थाई अधिकारी नहीं आ सके हैं। ऐसे में कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed