फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   master plan 2031

Hapur News: बोर्ड बैठक में 2031 के मास्टर प्लान की आपत्तियों का हुआ निस्तारण

Thu, 18 Jan 2024 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
master plan 2031
हापुड़। एचपीडीए बोर्ड बैठक में आनंद विहार में कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर यानि ऑडिटोरियम बनने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसके साथ ही मास्टर प्लान 2031 में शासकीय समिति द्वारा आई छह आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया। अब मास्टर प्लॉन की फाइल को शासन में अंतिम मुहर के लिए भेजा जाएगा। मेरठ में शाम के समय हुई इस बोर्ड बैठक में पांच में से चार प्रस्ताव पास हो गए। एक प्रस्ताव को परीक्षण के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन

मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा और उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौड़ ने हिस्सा लिया। बैठक में कुल पांच प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत जीआईएस पर आधारित हापुड़ मास्टर प्लान 2031 के प्रारूप में शासकीय समिति द्वारा छह आपत्तियों पर सुझाव दिए गए थे। भूमि परिवर्तन और कुछ छोटी आपत्तियां थीं। जिनका निस्तारण कर दिया गया। जल्द ही लखनऊ में मास्टर प्लान 2031 को लेकर एक प्राधिकरण के अधिकारियों का प्रस्तुतिकरण है। उसे देखते हुए यह प्रस्ताव अहम था। अब इस मास्टर प्लान के संशोधित प्रारूप को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा आनंद विहार में कम्यूनिटी फैसिलिटी सेंटर यानि ऑडिटोरियम बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। आनंद विहार में 17 हजार वर्ग मीटर भूमि में करीब चार करोड़ से इसका निर्माण किया जाएगा। बैठक में यह प्रस्ताव भी पास हो गया। इसमें करीब तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एनर्जी कंजरवेशन बिल्डिंग कोड की अधिसूचना को प्राधिकरण द्वारा भवन संहिता से संबंधित प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया। इस प्रस्ताव के तहत जो लोग प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण के साथ सोलर सिस्टम लगाएंगे, उन्हें छूट प्रदान की जाएगी। एक प्रस्ताव आनंद विहार आवासीय योजना में निर्मित सामुदायिक केंद्र को किराये पर संचालित करने के संदर्भ में पुनपरीक्षण हेतु रोक दिया गया है। बैठक के दौरान प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, महेश अग्रवाल, मुनेश त्यागी, विभू बंसल, एससी गौड, अशोक कुमार वाजपेयी व नगर नियोजक राजीव रतन शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed