{"_id":"66366b21f8a12f2f5807e52c","slug":"massive-jaam-on-dotai-bridge-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110236-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रूट डायवर्जन नहीं आया काम, देर शाम लगा भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रूट डायवर्जन नहीं आया काम, देर शाम लगा भयंकर जाम
Sat, 04 May 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ मेरठ रोड पर दौताई पुल की मरम्मत के लिए बंद करने के बाद पुलिस की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गर्ईं। मेरठ की ओर से आने वाली पुलिस ने भारी वाहनों को नहीं रोका। जिसके कारण दौताई से शाहपुर रोड पर भयंकर जाम लग गया। घंटों तक वाहन फंसे होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दौताई मध्य गंग नहर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण हापुड़ जिला प्रशासन ने इस पर से वाहनों का संचालन चार मई की सुबह से बंद कर दिया था। इस रूट से गुजरने वाले वाहनों के रूट का डायवर्जन कर दिया गया था। लेकिन देर शाम भारी वाहनों को मेरठ की ओर से नहीं रोका गया। जिसके कारण दौताई के पास शाहपुर रोड पर वाहनों का भयंकर जाम लग गया। यात्री सुमित ने बताया कि वे मेरठ से गढ़ जा रहे थे। लेकिन रास्ते में कोई पुलिसकर्मी रूट डायवर्ट करता हुआ नजर नहीं आया। जिसके कारण भारी वाहन यहां सिंगल रोड तक पहुंच गए और भयंकर जाम लग गया। हापुड़ पुलिस द्वारा लागू किए गए रूट प्लान के तहत कार्य नहीं हुआ है। एएसपी राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि शनिवार को इस संबंध में मेरठ पुलिस से वार्ता कर यातायात को सुचारु कराया जाएगा।