Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   massive fire broke plastic factory in Hapur, sending workers fleeing smoke visible for 2 km

UP NEWS: हापुड़ की प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारी दौड़कर भागे, 2  KM तक दिखाई दिया धुआं

Mon, 22 Sep 2025 07:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 07:35 PM IST
सार

हापुड़ में कंपनी संचालिका अनामिका शर्मा ने बताया पति के देहांत के बाद से ही कंपनी बंद चल रही थी। सूचना मिली कि अचानक कंपनी में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
massive fire broke plastic factory in Hapur, sending workers fleeing smoke visible for 2 km
फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हापुड़ में सोमवार को बड़ा हादसा होते बच गया। प्लास्टिक की फैक्टरी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे कंपनी में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दौड़कर भागे। 

विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के फेज वन में राज श्री रेफीकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग जाने से कंपनी के गोदाम में रखा माल जल कर स्वाहा हो गया। इस दौरान कंपनी का स्ट्राटेक्चर, फर्नीचर और आवश्यक दस्तावेज भी राख में तब्दील हो गए। खसरा नंबर 278 में संचालित कंपनी में प्रिंटिंग का काम होता था। 
विज्ञापन


कंपनी संचालिका अनामिका शर्मा ने बताया, पति के देहांत के बाद से ही कंपनी बंद चल रही थी। सूचना मिली कि अचानक कंपनी में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा
फैक्टरी परिसर से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पिलखुवा से तीन, हापुड़ से तीन गाजियाबाद से तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। 


पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने कहा कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में रखी ज्वलनशील रसायन सामग्री और प्लास्टिक शीट्स की वजह से आग तेजी से फैल गई। नुकसान का अभी सटीक आकलन नहीं किया जा सका है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed