फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married woman alleges dowry harassment

Hapur News: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman alleges dowry harassment
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि तीन मई 2022 को उनकी शादी धौलाना निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर, देवर व ननद कम दहेज का ताना देकर उनका उत्पीड़न करने लगे। उनका पति सेना में नौकरी करता है। आरोप है कि दो जनवरी को शराब पीकर पति ने उन्हें बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी थी। परिजन उन्हें लेकर मायके चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना में की थी। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की मध्यस्थता भी कराई, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed