{"_id":"57c5a4ea4f1c1b453b2caff1","slug":"married-to-kill-by-burning-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाकर मारने का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जलाकर मारने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 30 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाकियू ने घेरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस को कार्रवाई के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के सिखैड़ा गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर मोनू की पत्नी सुंदरी की मौत हो गई थी, जिसको लेकर उसके पिता हेतराम निवासी गांव बक्सर ने दामाद मोनू, उसके भाइयों संदीप, मोहित और समधन सुदेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया था। लेकिन अन्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह के नेतृत्व में थाने का घेराव कर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले आरोपी ससुरालियों पर पुलिस जान बुझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर 48 घंटों के भीतर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई
तो इसके विरोध में थाने का घेराव कर बेमियादी आंदोलन करेंगे। एसआई संदीप यादव ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी जा रही है। जल्द कुर्की की प्रक्रिया भी की जाएगी।