{"_id":"57c45c384f1c1b8a602cb3d6","slug":"married-sake-dowry-driven-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज खातिर विवाहिता को घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज खातिर विवाहिता को घर से भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला को दहेज की खातिर ससुरालियों ने मारपीटकर घर से भगा दिया। आरोप है कि जेठ ने पीड़िता से रेप की कोशिश की। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में दिए शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 18 माह पूर्व गढ़मुक्तेश्वर निवासी युवक से हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर महिला से मारपीट करते थे। 12 अगस्त को आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के घर में रह रही है। 14 अगस्त को वह अपने घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
तभी उसके ससुराल वाले पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जेठ ने उसके साथ रेप की कोशिश की। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना की तहरीर लेकर वह कोतवाली गई,
लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।