{"_id":"65466b5db22cc6a53900b046","slug":"marriage-stop-of-14-years-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4567-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 14 वर्षीय किशोरी की शादी रुकवाई, वन स्टॉप सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 14 वर्षीय किशोरी की शादी रुकवाई, वन स्टॉप सेंटर भेजा
Sat, 04 Nov 2023 09:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय नाबालिग की शादी हो रही थी। रविवार को उसकी बरात आनी थी। सूचना पर जिला बाल संरक्षण और एएचटीयू की टीम ने शादी रुकवाकर, किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
नाबालिगों की शादी अपराध है, जिले में दो साल के अंदर ऐसे दस से अधिक मामले पकड़े गए हैं। रविवार को एक और किशोरी की शादी की तैयारी थी, घर में भी तैयारियां पूरी हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति की टीम पहुंच गई।उन्होंने नाबालिग को रेस्क्यू कर, शादी रुकवा दी। कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी, बाबूराम गिरी, संजीव त्यागी ने कार्रवाई करते हुए बालिका को वन स्टॉप सेंटर के संरक्षण में रखा। रविंद्र कुमार, रविता सिंह, मुकेश कुमार, रंबल सिंह, लीलाराम, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, चंद्रलेखा, पीएलवी तुलसी शर्मा, अशोक कुमार कार्रवाई में शामिल रहे।