फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Marks of internal exams not uploaded

Hapur News: आंतरिक परीक्षाओं के अंक नहीं किए अपलोड, हजारों छात्रों का रुका रिजल्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Marks of internal exams not uploaded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। एनईपी के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम की आंतरिक/प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक कई कॉलेजों ने अपलोड नहीं किए हैं। जिस कारण इन छात्रों का छठे सेमेस्टर का रिजल्ट भी घोषित नहीं हो सका है। इसी महीने दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है, ऐसे में रिजल्ट घोषित नहीं होने से छात्र समारोह से वंचित रह सकते हैं।
सीसीएसयू में हर साल दीक्षांत समारोह में विभिन्न कोर्स में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। हापुड़ के एसएसवी पीजी और एकेपी पीजी कॉलेज से भी कई छात्र/छात्राओं के नाम इस समारोह में शामिल हुए हैं। इस बार भी परीक्षा देने के बाद छात्रों ने सर्वाधिक अंक पाने का दम भरा है।
विज्ञापन


लेकिन उनका रिजल्ट घोषित नहीं हो सका है, इसका कारण कॉलेजों द्वारा उनके आंतरिक/प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं करना है। इन अंकों के बिना ही रिजल्ट घोषित नहीं हो पा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने जिलेवार कॉलेजों की सूची जारी कर, उन्हें तीन दिन के अंदर छात्रों के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि समय से अंक अपलोड नहीं किए गए तो छात्रों के दीक्षांत समारोह में शामिल न होने की जिम्मेदारी भी ऐसे कॉलेजों की ही होगी। इस सूची में हापुड़ के साथ बुलंदशहर जिले के कॉलेजों की संख्या काफी अधिक है।
-स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं का होगा संचालन-

सीसीएसयू कैंपस में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों का शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। हापुड़ के कॉलेजों में भी कक्षाएं चलाने की तैयारी हैं, कुछ कॉलेजों ने 15 जुलाई के बाद से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है।


एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीनचंद्र ने बताया कि पोर्टल पर अंक अपलोड करने के संबंध में सीसीएसयू से अधिसूचना मिली है। पत्र के अनुक्रम में हमारे कॉलेज में संचालित समस्त कोर्स के अंक अपलोड किए जा चुके हैं। अंतिम सेमेस्टर के अंक भी 90 फीसदी से अधिक अपलोड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed