{"_id":"5f15d5618ebc3e63e6072cae","slug":"markets-will-open-both-side-in-hapur-hapur-news-gbd2023238105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में भी अब एक साथ खुलेंगे सड़क के दोनों ओर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में भी अब एक साथ खुलेंगे सड़क के दोनों ओर के बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दोनोें तरफ के खुलेंगे बाजार, व्यापारियों को राहत
हापुड़। जिला प्रशासन ने हापुड़ शहर बाजार खोले जाने के आदेशों में बदलाव किया है। अब दोनों तरफ बाजारों को एक साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि कंटेनमेंट व बफर जोन के बाजारों को खोले जाने की अभी भी अनुमति नहीं दी गई है। जिससे ऐसे व्यापारियों में मायूसी है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में अभी तक मुख्य बाजार बंद हैं। जबकि हापुड़ में मुख्य मार्गों के दोनों तरफ बाजारों को एक दिन दायीं और दूूसरे दिन बायीं ओर की व्यवस्था के साथ खोले जाने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन प्रशासन ने अब दोनों तरफ के बाजारों को एक साथ खोलने की अनुमति दे दी है। डीएम अदिति सिंह द्वारा जारी आदेशों के तहत अब हापुड़ के बाजार भी सुबह नौ से रात आठ बजे तक एक साथ खोले जा सकेंगे। जबकि कंटेनमेंट और बफर जोन के बाजारों को खोले जाने की अनुमति अभी भी नहीं दी गई है। जिसके कारण ऐसे व्यापारियों में फिलहाल भी मायूसी है। हालांकि व्यापारी लगातार कंटेनमेंट जोन के अंदर के बाजारों को भी खोलने की मांग कर रहे हैं।