{"_id":"65eb44380dc834f9e8098bb0","slug":"march-of-crpf-hapur-news-c-306-1-gha1001-105365-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीआरपीएफ के साथ पुलिस ने किया पैदल मार्च
Fri, 08 Mar 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों का आना शुरू हो गया है। स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की शाम तहसील क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
सीओ आशुतोष शिवम के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने नगर के शहीद पार्क से रूट मार्च आरंभ किया। नक्का कुआं, पुराना बाजार, मीरा रेती, तहसील रोड़ से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। इसके अलावा सिंभावली के गांव मुरादपुर, राजपुर, सिखेड़ा समेत अन्य गांवों में भी गश्त की गई। सुरक्षा बलों ने चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और शरारती तत्वों की शरारत रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन की मदद की अपील की। भयमुक्त रहने के लिए भी आश्वस्त किया।