फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Many villages were cut off the lights.

कई गांवों में रात भर गुल रही बत्ती

Fri, 27 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 27 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Many villages were cut off the lights.
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था भी लोगों को खूब रुला रही है। अंधाधुंध कटौती व लोकल फाल्ट से कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार की रात भी ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


लाइन में मामूली फाल्ट होने पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में रात भर बत्ती गुल रही। बिजली गुल रहने से सुबह लोगों को पीने के पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी रही कि सूचना देेने के बाद भी विभाग के कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से इन दिनों समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त है। ऐसे में अंधाधुंध कटौती व फाल्ट से बत्ती गुल होने से लोग त्रस्त हैं। बृहस्पतिवार की रात में कटौती के बाद करीब 10:30 बजे आपूर्ति शुरू होते ही लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना देने के बाद भी विभाग के कर्मचारी ठीक करने नहीं पहुंचे। इससे बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े कई गांवों की बिजली गुल रही। बत्ती न आने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और पूरी रात जाग-जाग कर बिताई। साथ ही सुबह पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।

कालीचरण, यूसुफ, राकेश, विनोद व रईसुद्दीन का आरोप है कि रात में फाल्ट होने पर लाइनमैनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे, जबकि बिजलीघर का फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था।


उधर, इस संबंध में एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि लाइन में फाल्ट ठीक करने में लापरवाही बरतने की जांच होगी। जांच में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed