फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Many animals dead in pashu mela.

अश्वीय मेले में : कई मवेशियों के सड़ रहे हैं शव

Mon, 23 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 23 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Many animals dead in pashu mela.
 देश के अश्वीय मेले में बीमारी समेत चोट लगने से 12 मवेशियों की मौत हो चुकी है, लेकिन पशु चिकित्सा महकमे की लापरवाही से उनके शव मेलाक्षेत्र में पड़े सड़ रहे हैं। जिससे मेले में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


गढ़ खादर में गंगा किनारे आयोजित हो रहे देश के सबसे बड़े अश्वीय मेले में बीमारी फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। क्योंकि करीब 12 मवेशियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिनके शव मेला स्थल समेत आसपास के जंगल में पड़े सड़ रहे हैं लेकिन  इसके बाद भी पशु चिकित्सा महकमा इन शवों को ठिकाने नहीं लगवा रहा है।

 सामाजिक संगठन ब्रूक हॉस्पिटल की प्रतिनिधि प्रेमा पांडेय का कहना है कि मेले के दौरान मरने वाले मवेशियों का मुद्दा लगातार उठाया जाता रहा है। लेकिन इसके बाद भी मरे जानवरों के शव ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था न होने से अन्य मवेशियों में भी बीमारी का संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पशु चिकित्सा विभाग के मेला प्रभारी डॉ.बीपी सिंह, का कहना है कि इस विषय में कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है लेकिन अब जांच पड़ताल कराकर अविलंब कार्रवाई कराई जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed