फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   man misdeed with a teenage girl and then aborted case registered against the accused In Garhmukteshwar

दरिंदे ने कराया गर्भपात: आधार निकलवाने आई किशोरी की लूटी अस्मत, वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध

Sat, 02 Sep 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 10:55 PM IST
सार

पिता ने बताया कि बेटी के अनुसार उसको होश आने पर आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो भी दिखाया और कहा कि यदि किसी को इस संबंध में बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। जिसके डर से किशोरी ने घर में किसी को नहीं बताया।

विज्ञापन
man misdeed with a teenage girl and then aborted case registered against the accused In Garhmukteshwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर स्थित कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित जन सेवा केंद्र से आधार कार्ड निकलवाने गई किशोरी को युवक ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी का वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि करीब सात माह पहले उसकी 15 वर्षीय बेटी गांव में स्थित एक जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड निकलवाने के लिए गई थी। जनसेवा केंद्र संचालक ने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटी के अनुसार उसको होश आने पर आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो भी दिखाया और कहा कि यदि किसी को इस संबंध में बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। जिसके डर से किशोरी ने घर में किसी को नहीं बताया।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह छह माह पहले गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी अपने भाई के साथ बेटी का गर्भपात कराने के लिए पहले मेरठ गए, जहां चिकित्सक ने मना किया। उसके बाद गढ़ में स्याना रोड पर स्थित एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया। 

पीड़िता ने अंत में अपने परिजनों को आरोपी के बारे में सब कुछ बता दिया। परिजन जब आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंचे, तो उन्होंने अभद्रता करते हुए पीटकर वहां से भगा दिया। इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के बयान और मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। साथ ही आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed