{"_id":"6a390d908f0c9d802b0a0522","slug":"man-injured-woman-by-attacking-her-with-knife-following-unrequited-love-in-hapur-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार की सनक: शादीशुदा महिला ने साथ चलने से किया इनकार, आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार की सनक: शादीशुदा महिला ने साथ चलने से किया इनकार, आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर
Mon, 22 Jun 2026 03:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:55 PM IST
सार
हापुड़ के सिखेड़ा गांव में एकतरफा प्यार में पड़ोसी युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गाजियाबाद रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एकतरफा प्यार की सनक में पड़ोसी युवक ने एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने महिला के हाथ, पैर और गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार घटना के समय 37 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। उसके पति काम पर गए हुए थे। आरोप है कि 20 वर्षीय पड़ोसी युवक घर पहुंचा और महिला पर अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। परिजन और ग्रामीण घायल महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से उसे अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पड़ोसी जावेद ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी एकतरफा प्यार को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी आरोपी महिला को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ था।सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।