{"_id":"6a0755a701e68b9d130c6184","slug":"man-dies-after-uncontrolled-e-rickshaw-overturns-hapur-news-c-306-1-gha1004-122101-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
ई-रिक्शा पलटने से हुए हादसे में मृत कलवा। फाइल फोटो
ढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर में ई-रिक्शा पलटने से गांव निवासी कलवा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार गांव चांदनेर निवासी कलवा (45 वर्ष) पुत्र प्रेम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम वह ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा गांव के रास्ते पर पहुंचा, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में कलवा ई-रिक्शा के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में जानकारी मिली है, लेकिन परिजनों ने बिना कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया।