{"_id":"647a1ea6f0b690b809050287","slug":"make-friend-on-instagram-hapur-news-c-30-1-122460-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर धर्म परिवर्तन कराने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर धर्म परिवर्तन कराने का किया प्रयास
Fri, 02 Jun 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती ने धर्म परिवर्तन की दहलीज तक पहुंचा दिया। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, इस पर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। थाने में परिजनों के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे। जिसमें युवती ने अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही और परिजनों के साथ जाने की भी इच्छा जाहिर की। इस पर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांव निवासी युवती संदिग्ध परिस्थिति में 24 मई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 27 मई को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन जब परिजनों को सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, युवती की इंस्टाग्राम पर दूसरे संप्रदाय के एक युवक से जान पहचान हुई थी। बताया गया कि युवती उसी युवक के साथ थी।
बहरहाल, पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। इसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी दीपक शर्मा, नीरज, पवन तोमर थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती को समझाया, थाने में लड़के पक्ष की मां और बहन भी बैठी थी। हालांकि उन्होंने इस तरह की किसी भी जानकारी होने से इन्कार किया। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से ही गई थी और अब अपने परिजनों के साथ जाना चाहती हूं। इस पर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
अपनी मर्जी से गई थी युवती, वापस लौटी
युवती के गुम होने की गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है, युवती के लिखित में देने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। धर्म परिवर्तन नहीं किया गया है।-- मुकेश मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
गांव निवासी युवती संदिग्ध परिस्थिति में 24 मई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 27 मई को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन जब परिजनों को सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, युवती की इंस्टाग्राम पर दूसरे संप्रदाय के एक युवक से जान पहचान हुई थी। बताया गया कि युवती उसी युवक के साथ थी।
विज्ञापन
बहरहाल, पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। इसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी दीपक शर्मा, नीरज, पवन तोमर थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती को समझाया, थाने में लड़के पक्ष की मां और बहन भी बैठी थी। हालांकि उन्होंने इस तरह की किसी भी जानकारी होने से इन्कार किया। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से ही गई थी और अब अपने परिजनों के साथ जाना चाहती हूं। इस पर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
अपनी मर्जी से गई थी युवती, वापस लौटी
युवती के गुम होने की गुमशुदगी परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है, युवती के लिखित में देने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। धर्म परिवर्तन नहीं किया गया है।