फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Makar Sankranti today.

मकर संक्रांति आज, शुरू होंगे शुभ काज

Fri, 13 Jan 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 13 Jan 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti today.
मकर संक्रांत‌ि - फोटो : demo pic

मकर संक्रांति पर शनिवार को सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने, खाने और खिलाने का विशेष महत्व है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी और गढ़ में भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह 7:35 बजे सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसका पुण्यकाल दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होने लगता है। इससे शुभ कार्य का आरंभ हो जाता है। सौरमास की दृष्टि से माघ मास का आरंभ भी इसी दिन से होता है। मकर संक्रांति को सनातन धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मोक्ष दायिनी गंगा में स्नान और दान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने, खाने और खिलाने का विशेष महत्व है। माघ मास में तिल दान का सबसे ज्यादा महत्व है। इस दिन तिल का दान, तिल स्नान और तिल खाना चाहिए। तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि माघ में प्रयागराज गंगा स्नान का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्र भी इसी महीने आती है। इसमें नारायण भगवान की पूजा व गंगा स्नान, तिल दान, विद्या दान, पुस्तक, ग्रंथ दान का भी विशेष महत्व है।

महाभारत के युद्ध के दौरान घायल हुए भीष्म पितामह ने लंबी प्रतीक्षा के बाद मकर संक्रांति के दिन ही अपने शरीर का परित्याग किया था।

गढ़ के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शास्त्री ने बताया कि शनिवार सुबह भगवान सूर्य धनु राशि से चलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि से लेकर देर रात तक गंगा मैया में डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त बना रहेगा।

पालिका ईओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगी। भक्तों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है।


सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पेयजल सप्लाई सुचारु रखने के लिए जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षित गोताखोर और नाव भी मौके पर मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed