फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   maintenance of 19 road

Hapur News: 3.31 करोड़ से 19 सड़कों की होगी मरम्मत

Fri, 27 Dec 2024 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 27 Dec 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
maintenance of 19 road
हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा 3.31 करोड़ रुपये से 19 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हाे गई है। जो जनवरी के पहले सप्ताह में जाकर पूरी होगी। इन मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य हापुड़ व गढ़ क्षेत्र में अधिक होगा।
विज्ञापन


इन मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए लंबे समय से ग्रामीण मांग कर रहे थे। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया था, इनमें से कुछ सड़कों के टेंडर पूर्व में भी निकाले गए थे।
विज्ञापन


मामले में अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि 14.50 लाख से इकलैडी भावा मार्ग से बीघेपुर मार्ग, 22.10 लाख से गोहा आलमगीरपुर से आगापुर से लोटी संपर्क मार्ग, 22.70 लाख से मुजफ्फरा बागड़पुर में मुख्य मार्ग, 20.70 लाख से मानक चौक से हसुपुरा मार्ग, पांच लाख से बाबूगढ़ बीबीनगर मार्ग से नूरपुर काकोड़ी मार्ग, 3.25 लाख से ग्राम ततारपुर मुख्य मार्ग से हरिजन बस्ती मार्ग, 13.30 लाख से झड़ीना मुकीमपुर मार्ग से जमालपुर संपर्क मार्ग, 14.90 लाख से श्यामपुर से सरावनी वाया आरिफपुर मंढैया मार्ग, 13.30 लाख से लोधीपुर छपका से खेड़ा खड़कपुर मार्ग पर सामान्य और विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा 18.60 लाख से गढ़-मेरठ मार्ग के जनुपुरा लडपुरा तक, 2.65 लाख से गढ़-मेरठ मार्ग के जनुपुरा मार्ग से खिलवाई तक, 24.45 लाख से भदस्याना से जलालपुर मार्ग, 21.30 लाख से शेरपुर से लडहरा मार्ग, 10.60 लाख से गंदू नंगला से लुहारी वाया खगोई मार्ग और 11.70 लाख से मोहम्मदपुर खुडलिया मार्ग पर मरम्मत व नवीनीकरण के कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

इन मुख्य मार्गों पर भी होगा काम --

- 26.60 लाख से सलौनी जखैड़ा मार्ग से सलौनी नटों की मंढैया हाेकर ढाेलपुर मार्ग।

- 31.90 लाख से लुखराड़ा से नूरपुर वाया शेखपुर मार्ग पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण।

- 28 लाख से पसवाड़ा बलवापुर आलमगीरपुर मार्ग की विशेष मरम्मत।

- 25.90 लाख से पूठा हुसैनपुर से सबली मार्ग की मरम्मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed