{"_id":"677c253309eeb10c6103a3a4","slug":"main-roads-of-four-villages-will-be-constructed-with-rs-226-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118859-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.26 करोड़ से चार गांवों के मुख्य मार्गों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.26 करोड़ से चार गांवों के मुख्य मार्गों का होगा निर्माण
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों के मुख्य मार्गों का निर्माण करीब 2.26 करोड़ से होगा। इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी है। मार्गों का निर्माण होने से हर दिन रास्तों से गुजरने वाले हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इन मार्गों की हालत वर्तमान में बहुत खराब है। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। टूटी सड़कों के कारण लोगों काे यहां से गुजरने में परेशानी होती है। विशेषकर, दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पिछले दिनों विधायक विजयपाल आढ़ती ने सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रस्ताव दिए थे। इसका संज्ञान शासन स्तर से लिया गया था और प्रस्ताव मांगे थे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से ततारपुर जाटव बस्ती तक संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य 58.41 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग-235 से हितकारी फार्म हाउस होते हुए असौड़ा मार्ग व संपर्क मार्ग का निर्माण 55.17 लाख, ग्राम खड़कारी से मलकपुर गुरुद्वारा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य 42.26, अठसैनी ब्रिज से बछलौता संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य 70.77 लाख से कराया जाएगा। इन निर्माणों से निश्चित ही ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि विभागीय स्तर पर जानकारी मिली है। इन मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। इससे तय समय सीमा में निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
-