फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mahatma gandhi come in 1942

Hapur News: असौड़ा में महात्मा गांधी ने जलाई थी स्वतंत्रता आंदोलन की मशाल

Mon, 14 Aug 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi come in 1942
हापुड़। आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी 29 अक्तूबर 1942 में असहयोग आंदोलन के प्रति लोगों को प्रेेरित करने के लिए हापुड़ के गांव असौड़ा आए थे। यहां उन्होंने चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी के महल में रात्रि विश्राम किया था। जब उन्होंने लोगों को संबोधित किया तो हजारों लोग मौजूद थे। उनकी यात्रा मेरठ से फफूंडा, खरखौदा और असौड़ा आदि गांवों से होते हुए गाजियाबाद पहुंची थी। इस दौरान लोनी में नमक के पैकेट बांटे गए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम असौड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा में राजगोपालाचारी, मौलाना आजाद भी मौजूद थे। सभा का आयोजन चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी ने किया था, जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी मौजूद थे। ग्राम असौड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने लोगों से सीधा संवाद भी किया था। सुबह के समय सफाई कर्मचारी को देखा, तो उससे पूछा कि तुम झाड़ू कहां तक लगाते हो? तब उसने कहा कि मंदिर के अंदर भी मैं ही झाड़ू लगाता हूं और बाहर भी। यह सुनकर महात्मा गांधी बहुत प्रसन्न हुए। उन्हें लगा कि जिस समाज का वह सपना देख रहे हैं वह पूरा होता नजर आ रहा है। उन्होंने इस बात का जिक्र अपने अखबार नवजीवन, यंग इंडिया और हरिजन में भी किया था।
विज्ञापन


दरअसल, गांव असौड़ा वर्ष 1800 से वर्ष 1947 तक असौड़ा रियासत के नाम से जाना जाता था। इस गांव के रघुवीर नारायण सिंह के पिता का नाम चौधरी देवी सिंह थे। रघुवीर नारायण सिंह के पौत्र अजय वंश नारायण सिंह बताते हैं कि हम छोटे थे। महात्मा गांधी उनके बाबा चौधरी रघुवीर नारायण सिंह को बहुत प्यार करते थे। वह जब आते थे, तो कई बार महल में रुकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed